18 अक्टूबर 2017 - 16:45
रोहिंग्या मुसलमानों के 288 गाँव फिर से जलाए गए

ह्यूमन राइट्स वॉच ने यह घोषणा भी की है कि सैंकड़ों गाँव को तो म्याँम्मार की सेना ने ही तबाह कर दिया है। और इन क्षेत्रों में रहने वाले मुसलमानों पर इतने अधिक अत्याचार करते हैं कि वह जान बचा कर भागने पर मजबूर हो गए हैं

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :ह्यूमन राइट्स वॉच ने यह घोषणा की है कि म्यांमार में फिर से रोहिंग्या मुसलमानों के 288 गांव जलाए जा चुके हैं, जबकि सेना ने उनके विरुद्ध कार्यवाई समाप्त होने का ऐलान कर दिया है, लेकिन हमले अभी भी हो रहे हैं। सैटेलाइट से ली जाने वाली तस्वीर में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि उनके विरुद्ध कैसे योजनाबद्ध तरीक़े से अत्याचार हो रहे हैं। इसलिए कि उन्हीं क्षेत्रों में बुद्धिस्ट के गांव बिल्कुल सही सलामत हैं।ऐमेनेस्टी इंटरनेशनल के सर्वे के अनुसार 866 गाँव के लोग पलायन कर बांग्लादेश जा चुके हैं। उसके अलावा ह्यूमन राइट्स वॉच ने यह घोषणा भी की है कि सैंकड़ों गाँव तो म्याँम्मार की सेना ने ही तबाह कर दिया है। और इन क्षेत्रों में रहने वाले मुसलमानों पर इतने अधिक अत्याचार करते हैं कि वह जान बचा कर भागने पर मजबूर हो गए हैं।

टैग्स